फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: बिजली लाइनों पर पेड़ गिरने से जिभी में 20 घंटे रहा ब्लैकआउट

Sun, 12 May 2024 12:32 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
बंजार के जिभी गाड़ागुशैणी  लाइन को जोड़ते कर्मचारी बीती रात तेज हवा तूफान चलने से लाइन टूट गई थ
विज्ञापन
कुल्लू। जिला कुल्लू में बारिश के साथ ही अंधड़ चलने से कई क्षेत्रों में भारी नुकसान पहुंचा है। अंधड़ के चलते बिजली लाइनों पर पेड़ आदि गिरने से बंजार के कुछ क्षेत्रों में  20 घंटे तक बिजली आपूर्ति भी बाधित रही। इससे लोगों को परेशान होना पड़ा।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार शुक्रवार देर शाम करीब छह बजे बंजार क्षेत्र में बारिश के सात अंधड़ चला। इस काण जिभी, गाड़ागुशैणी जाने वाले बिजली लाइन टूट गई। इसके बाद जिभी क्षेत्र में बिजली आपूर्ति ठप हो गई। लोगों को कई घंटों तक अंधेरे में रहना पड़ रहा है। कुल्लू के तीर्थन क्षेत्र में कुछ घंटों तक बिजली आपूर्ति बाधित रही। बंजार के कोटला क्षेत्र में भी बिजली की सप्लाई बाधित हुई। हालांकि इससे पहले 33केवी सब स्टेशन बजौरा से बंजार के लिए होने वाली सप्लाई में भी कुछ समस्या आई थी। करीब एक घंटे के बाद बिजली आपूर्ति सुचारू हो सकी।

मगर जिभी क्षेत्र में शनिवार को भी बोर्ड के कर्मचारी लाइन को दुरूस्त करने में जुट रहे। काफी मशक्कत के बाद दोपहर करीब दो बजे विद्युत आपूर्ति बहाल हो सकी है। इसके बाद लोगों के राहत की सांस ली। बताया जा रहा है कि बंजार से जिभी और गुशैणी की तरफ जाने वाली लाइन बीच में जंगल से होकर गुजरती है। ऐसे में अंधड़ चलने से पेड़ के गिरने से लाइन टूट जाती हैं, जिससे विद्युत आपूर्ति बाधित हो जाती है। 
विज्ञापन


बिजली बोर्ड के अधिशासी अभियंता जितेंद्र कुमार विष्ट ने कहा कि बिजली लाइन पर पेड़ गिरने से जिभी, गुशैणी की तरफ आपूर्ति बाधित हुई थी। 33केवी सब स्टेशन बजौरा से सप्लाई बाधित रही। मगर बोर्ड कर्मचारियों ने विद्युत आपूर्ति को सुचारू कर दिया है।

बंजार के जिभी गाड़ागुशैणी  लाइन को जोड़ते कर्मचारी बीती रात तेज हवा तूफान चलने से लाइन टूट गई थ

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें