फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनाली के भजोगी में चोरी, एक युवक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
मनाली (कुल्लू)। थाना मनाली के भजोगी में चोरी का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार एक युवक ने घर में घुसकर कमरे में लगा ताला तोड़ा और नकदी सहित करीब 75,000 रुपये की नकदी पर हाथ साफ किया है। पुलिस ने चोरी के आरोप में युवक को गिरफ्तार कर लिया है। उसे अदालत में पेश करने की प्रक्रिया चल रही है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार भजोगी में रह रहे अनिल कुमार के कवार्टर में गुरुवार रात को चोरी हुई है। पुलिस को दी शिकायत में अनिल ने कहा है कि शाम करीब 7:00 बजे वह अपने क्वार्टर गया तो वहां पर दरवाजे का ताला टूटा हुआ पाया। भीतर जाकर देखा तो सारा सामान बिखरा हुआ था। अनिल ने भजोगी के ही अंकित को वहां से भागते हुए देखा।
अपने कमरे में जांचने पर उसने पाया कि अलमारी से 30,000 रुपये नकद, 15 ग्राम सोने की अंगूठी, 50 ग्राम चांदी की चेन, कड़े और 200 ग्राम चांदी के कड़े गायब थे। इसके बाद उन्होंने पुलिस थाना मनाली में इसकी शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए भजोगी निवासी अंकित को गिरफ्तार किया और उससे पूछताछ शुरू की। पुलिस के मुताबिक आरोपी से चोरी किया गया सामान बरामद कर लिया गया है। पुलिस उपाधीक्षक मनाली हेमराज वर्मा ने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। आरोपी को अदालत में पेश किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

.....संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें