फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: चार दिन की पुलिस रिमांड पर भेजी महिला

विज्ञापन
विज्ञापन
सैंज (कुल्लू)। चरस के साथ पकड़ी महिला को पुलिस ने सोमवार को अदालत में पेश किया। अदालत ने आरोपी महिला को 16 अप्रैल तक पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।
विज्ञापन

लारजी में बस में सफर कर रही आरोपी महिला से 2.35 किलोग्राम चरस पकड़ी थी। महिला ने इतनी बड़ी मात्रा में चरस को कहां से और किससे खरीदा, इसको लेकर पूछताछ की जा रही है। महिला की कॉल डिटेल भी निकाली जा रही है। रविवार को सैंज पुलिस ने लारजी के पास नाका लगाया था। सैंज के धाऊगी से औट की ओर जा रही एचआरटीसी बस की तलाशी के दौरान महिला से चरस मिली थी। पुलिस अधीक्षक कुल्लू मदन लाल कौशल ने कहा कि महिला को अदालत ने चार दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें