पंडोह में सड़क बंद होने से कटौला होकर गई बरात
संवाद न्यूज एजेंसी
सैंज/न्यूली (कुल्लू)। जिले के सैंज के तलाड़ा गांव से निकली दूल्हे की बरात बनाला के पास शनि मंदिर के पास दो घंटे फंसी रही।
हालांकि बरात को सुबह रिवालसर के लिए रवाना होना था मगर तेज बारिश से पंडोह के आसपास फोरलेन बंद हो गया। ऐसे में दूल्हे के साथ बरात ने सड़क खुलने का इंतजार किया। लगातार बारिश होने से बरात वाया बजौरा-कंडी-कटौला होकर निकली। ऐसे में जब बरात बनाला के पास शनि मंदिर के पास पहुंची तो पहाड़ी से भूस्खलन हो रहा था। इस दौरान बरात यहां फंस गई। सड़क के मलबा हटाने के बाद बारात मंडी के रिवालसर के लिए रवाना हुई।