फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: इंतजार खत्म, कुल्लू पहुंची खाद की 1000 बोरियां

Sun, 03 Sep 2023 11:02 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
कुल्लू जिला में पहुंची खाद की सप्लाई।
विज्ञापन
कुल्लू। जिला कुल्लू के किसानों और बागवानों का खाद के लिए लंबा इंतजार खत्म हुआ। कुल्लू में 12:32:16 खाद की पहली खेप पहुंच गई है। इसमें 1,000 बोरियां लाई गई हैं। खाद से भरी दो गाड़ियां हाईवे क्षतिग्रस्त होने के कारण रास्ते में फंसी थीं। ये गाड़ियां शनिवार देर शाम कुल्लू पहुंच गई हैं। इन गाड़ियों में 1,000 खाद की बोरियां हैं।
विज्ञापन

जिले से इफ्को ने 10,000 बोरियों की मांग भेजी है। मांग के अनुसार अभी खाद नहीं मिल पाई है, जिसका मुख्य कारण कुल्लू-मंडी हाईवे का बार-बार अवरुद्ध होना है। हाईवे ठीक न होने की वजह से खाद से भरे ट्रक कुल्लू समय पर नहीं पहुंच पाए। इसी वजह से किसानों-बागवानों को खाद के लिए इंतजार करना पड़ा है।
हालांकि प्रदेश के पांच जिलों में खाद की खेप पहले ही पहुंच चुकी है और किसानों-बागवानों को खाद उपलब्ध करवाई जा रही है। कुल्लू में सड़कें खराब होने और टूटने के कारण खाद की सप्लाई नहीं पहुंच पाई थी। अब खाद की खेप पहुंचने से किसानों-बागवानों ने भी राहत की सांस ली है। इफ्को की ओर से खाद सोसायटियों के माध्यम से वितरित की जा रही है।
विज्ञापन

बता दें कि किसान इन दिनों सब्जियों का उत्पादन कर रहे हैं। बेहतर पैदावार और गुणवत्ता के लिए यूरिया के अलावा 12:32:16 खाद का उपयोग भी होता है। प्लम, नाशपाती और सेब तुड़ान के बाद बागवान बगीचों में खाद डालेंगे। ऐसे में 12:32:16 खाद की किसानों की तरह ही बागवानों को भी आवश्यकता पड़ेगी।
विज्ञापन

....
खराब मौसम के कारण खाद की सप्लाई देरी से पहुंची है। अब 1,000 बोरियां आ गई हैं। मांग के अनुसार जल्द खाद उपलब्ध करवाई जाएगी।
-रोहित गलोटिया, फील्ड अधिकारी, इफ्को
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें