फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: फाइनल मुकाबलों में सैंज और गुशैनी की टीमें जीतीं

विज्ञापन
विज्ञापन
सैंज/लारजी (कुल्लू)। पीएम श्री राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सैंज में तीन दिवसीय अंडर-19 खेलकूद प्रतियोगिता का बुधवार को समापन हुआ। प्रतियोगिता के अंतिम दिन विभिन्न खेलों के फाइनल मुकाबले करवाए गए। इनमें खिलाड़ियों ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए जीत के लिए दमखम दिखाया। समापन समारोह में जिला परिषद सदस्य गिरधारी लाल चौहान ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। वहीं, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता बिहारी लाल भी विशेष रूप से मौजूद रहे। फाइनल मुकाबलों में सैंज और पुजाली की टीमों के बीच मुकाबला हुआ। इसमें सैंज की टीम विजेता रही। खो-खो का फाइनल मुकाबला ब्रेहिन और सारी की टीमों के बीच खेला गया। इसमें ब्रेहिन की टीम ने बाजी मारी। वहीं, वॉलीबाल के फाइनल मुकाबले में गुशैनी और कलवारी की टीमें आमने-सामने रहीं। इसमें गुशैनी की टीम विजेता बनी। मुख्य अतिथि गिरधारी लाल चौहान ने सभी विजेता और उपविजेता टीमों को बधाई दी और उन्हें सम्मानित किया। उन्होंने खिलाड़ियों को खेलों में बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहित किया। इस मौके पर प्रधानाचार्य सहित विभिन्न स्कूलों से आए शारीरिक शिक्षक और अध्यापक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें