कुल्लू। जिले में चैत्र संक्रांति से विरशु मेलों का दौर शुरू हो जाएगा। 14 मार्च को संक्रांति के दिन चैत्र माह शुरू हो जाएगा। मेलों में देवी-देवताओं की पूजा-अर्चना के साथ अन्य देव परंपराओं का निर्वहन किया जाएगा। विरशु मेलों में खास तौर पर महिलाओं का लालड़ी नृत्य सबके आकर्षण का केंद्र रहेगा। जिला देवी-देवता कारदार संघ के अध्यक्ष एवं माता दशमी वारदा के कारदार दोत राम ठाकुर ने कहा कि विरशु मेलों को लेकर ग्रामीणों में खुशी की लहर है।