फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: एसडीएम ने विद्यार्थियों से संवाद कर जानीं समस्याएं

विज्ञापन
विज्ञापन
बंजार (कुल्लू)। एसडीएम बंजार पंकज शर्मा ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मंगलौर का दौरा कर उपलब्ध शैक्षणिक एवं मूलभूत सुविधाओं का जायजा लिया।
विज्ञापन

उन्होंने विद्यालय के कक्षों, पुस्तकालय, पेयजल व्यवस्था सहित विद्यार्थियों के लिए उपलब्ध अन्य आवश्यक सुविधाओं को जांचा। साफ-सफाई में आवश्यक सुधार के लिए संबंधित अधिकारियों और विद्यालय प्रबंधन को निर्देश दिए। एसडीएम ने विद्यार्थियों के साथ संवाद किया और उनसे पढ़ाई के साथ-साथ स्कूल में उपलब्ध सुविधाओं को लेकर राय जानी। विद्यार्थियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना। उन्हाेंने कहा कि विद्यालयों में विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध करवाना प्रशासन की प्राथमिकता है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें