लाहौल में परिक्रमा पर निकले राजा घेपन का जगह-जगह पारंपरिक तरीके से स्वागत करती महिलाएं।-संवाद
केलांग (लाहौल-स्पीति)। लाहौल घाटी के आराध्य देव राजा घेपन बुधवार को अपने घाटी भ्रमण के दौरान रापे गांव पहुंचे। देवता के गांव पहुंचने पर ग्रामीणों ने पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ उनका स्वागत किया। देवता के साथ आए जत्थे में शामिल लोगों के लिए ग्रामीणों की ओर से खानपान की विशेष व्यवस्था की गई थी। इस दौरान गांव के बुजुर्गों, महिलाओं और युवाओं सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने राजा घेपन के दर्शन किए और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। देवता के समक्ष शीश नवाकर क्षेत्र और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। देवता के आगमन से गांव में धार्मिक उत्साह का माहौल बना रहा। -संवाद