सिस्सू (लाहौल-स्पीति)। विधायक अनुराधा राणा ने तोदघाटी, गौशाल और पटन के साथ चंद्राघाटी का दौरा किया। चंद्राघाटी की ग्राम पंचायत खंगसर के गांव शुगु में बाढ़ से खेतों और सिंचाई कूहलों को हुए नुकसान का जायजा लिया। इस दौरान विधायक ने बताया कि जल शक्ति, कृषि विभाग सहित अन्य संबंधित विभागों द्वारा नुकसान का आकलन कर लिया गया है। जल्द बाढ़ से सुरक्षा के कार्य और क्षतिग्रस्त कूलहों की मरम्मत शुरू होगी। उन्होंने ग्राम पंचायत खंगसर के सभी वार्डों में जाकर ग्रामीणों की समस्याओं को सुना और विभागीय अधिकारियों को जल्द समस्याओं का निपटारा करने के निर्देश दिए। इस दौरान खंगसर पंचायत के प्रधान सुरेश कुमार और गोंधला पंचायत के प्रधान अनिल शाशनी आदि उपस्थित रहे। -संवाद