कुल्लू । हिमाचल पेंशनर्स महासंघ कुल्लू खंड की बैठक 14 मार्च को पूर्वाह्न 11 बजे शीतला माता मंदिर सरवरी में होगी। इसमें संगठन से जुड़े सदस्यों को विभिन्न मुद्दों से अवगत करवाया जाएगा। वहीं, आगामी कार्यक्रमों को लेकर चर्चा की जाएगी। इसके अलावा 16 मार्च को प्रस्तावित रैली और धरना-प्रदर्शन के संबंध में भी जानकारी दी जाएगी। साथ ही इन कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए सदस्यों से सुझाव लिए जाएंगे। संगठन के प्रधान जेएन शर्मा ने सभी सदस्यों से अपील की है कि वे 14 मार्च को समय निकालकर पूर्वाह्न 11 बजे तक निर्धारित स्थान पर बैठक में अवश्य पहुंचें। बैठक में वर्तमान सरकार में कर्मचारियों और मजदूरों के कई अधिकार दबाए जा रहे हैं। आर्थिक संकट का हवाला देकर उनकी मांगों को नजरअंदाज किया जा रहा है। बैठक में इन मुद्दों को लेकर आगे की रणनीति तय की जाएगी।