फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: सैंज का दौरा करने पहुंची कमेटी को सुनाई खरी खोटी

विज्ञापन
कुल्लू के सैंज में केंद्रीय जल आयोग के अध्यक्ष आरके गुप्ता बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का दौरा करते ह
विज्ञापन
सैंज (कुल्लू)। केंद्रीय जल आयोग के चेयरमैन आरके गुप्ता की अध्यक्षता में एक कमेटी ने वीरवार को सैंज में बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का जायजा लिया। कमेटी सैंज के बस अड्डा पहुंची तो स्थानीय लोगों ने कमेटी सदस्यों को खूब खरी खोटी सुनाई।
विज्ञापन

कहा कि एनएचपीसी की लापरवाही के कारण सैंज बाजार को भारी नुकसान हुआ है। जवाब में सीडब्ल्यूसी के अध्यक्ष आरके गुप्ता ने कहा कि एनएचपीसी के डैम से कोई भी नुकसान नहीं हुआ है।
कहा कि जुलाई में आई प्राकृतिक आपदा ने 100 वर्षों का रिकॉर्ड तोड़ा है। पहली बार पानी का इतना बहाव पिन पार्वती नदी में देखने को मिला है। कहा कि पानी का बहाव डैम से नहीं बल्कि पीछे से आई भारी बाढ़ के कारण बढ़ा है।
विज्ञापन

स्थानीय लोग सैंज में हुई तबाही के लिए एनएचपीसी की लापरवाही मान रहे हैं। एनएचपीसी के कार्यपालक निदेशक निर्मल सिंह और पार्वती पावर स्टेशन चरण तीन के महाप्रबंधक प्रकाश चंद ने लोगों को भरोसा दिलाया कि एनएचपीसी सैंज बाजार के तटीकरण के लिए करोड़ों रुपये खर्च करेगी।
कहा कि बाढ़ से एनएचपीसी के बांध को नुकसान पहुंचा है। करीब 80 करोड़ की क्षति हुई है। इस दौरान एडीएम कुल्लू अश्वनी कुमार सहित कई अधिकारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें