फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: नाले में फंसी बस को चालक की सूझबूझ से निकाला

Fri, 23 May 2025 10:59 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
सुराल- ​शिमला जा राही निगम की बस पांगी के एक नाले में फंस गई। स्त्रोत वीडियोग्रेब
विज्ञापन
उदयपुर (लाहौल-स्पीति)। जिला चंबा की पांगी घाटी के सुराल से शिमला जा रही एचआरटीसी की बस एक नाले में फंस गई। इस दौरान बस हादसे का शिकार होने से बच गई।
विज्ञापन

किलाड़ से रवाना हुई यह बस रोहिली से एक किलोमीटर पहले एक गहरे नाले में फंस गई। नाले में बढ़े जलस्तर के कारण यहां सड़क पर गहरी खाई पड़ गई और बस एकाएक फंस गई। बस में 15 से 20 यात्रियों की जान चालक की सतर्कता और सूझबूझ से बची। चालक ने तत्काल सभी यात्रियों को बस से बाहर निकाला गया। बाद में सवारियों ने नाले में पत्थर फेंक कर बस को नाले से बाहर निकाला गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें