मनाली (कुल्लू)। पर्यटन नगरी मनाली के गोंपा रोड में 44.92 ग्राम चिट्टा के साथ गिरफ्तार युवक को अदालत ने तीन दिन की पुलिस रिमांड में भेजने के आदेश दिए हैं। आरोेपी को गिरफ्तार करने के बाद अदालत में पेश किया गया था। डीएसपी मनाली केडी शर्मा ने बताया कि रविवार को पुलिस की टीम गश्त पर थी। इस दौरान सूचना मिली कि पीछे गोंपा रोड में एक रिहायशी मकान में किरायेदार संदीप सिंह निवासी कपूरथला, पंजाब चिट्टा बेचने का काम करता है। पुलिस ने कमरे में दबिश दी और तलाशी के दौरान नशा पकड़ा। उन्होंने कहा कि पुलिस मामले को लेकर जरूरी साक्ष्य जुटा रही है।