फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला कुल्लू में 300 देवी देवताओं के कपाट बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। पौष संक्रांति का महीना शुरू होते ही जिले के 300 से अधिक देवी-देवता स्वर्गलोक के लिए रवाना हो गए हैं। स्वर्ग प्रवास पर जाने वाले देवी-देवताओं के कपाट भी बंद हो गए हैं। माघ महीने तक देवालयों में न तो देव पूछ होगी और न ही कोई धार्मिक अनुष्ठान और मेले हो पाएंगे। अधिष्ठाता खुडीजल के साथ बिजली महादेव, टकरासी नाग सहित जिले के बंजार, सैंज, खराहल, मणिकर्ण और ऊझी घाटी के सैकड़ों देवी-देवता स्वर्ग लोक के लिए रवाना हो गए हैं। माघ महीने में देवी-देवताओं के पृथ्वी लोक में आने के बाद हरियान क्षेत्र में सालभर की भविष्यवाणी करेंगे। देवता खुडीजल के पुजारी पूर्ण शर्मा ने कहा कि सोमवार को देवता का कपाट बंद हो गया है। जिला देवी-देवता कारदार संघ के अध्यक्ष दोत राम ठाकुर ने कहा कि जिले के अधिकतर मुख्य देवी-देवता पौष संक्रांति से स्वर्ग लोक के लिए रवाना होते हैं जबकि, कुुछ देवता माघ महीने में जाएंगे। उन्होंने कहा कि देवता बिजली महादेव का देवालय शिवरात्रि के दौरान मात्र तीन दिन के लिए खोला जाएगा। इसके बाद चैत्र संक्रांति को देवता अपने हारियानों को दर्शन देंगे। उन्होंने कहा कि कुछ देवता माघ संक्रांति को स्वर्ग प्रवास पर जाते हैं। उल्लेखनीय है जिले में हर गांव में किसी न किसी देवता का देवरथ है। वहीं, जिला देवी देवता कारदार संघ के पास करीब पांच से अधिक देवी-देवता पंजीकृत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें