फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: टीम सहभागिता कल मनाएगी स्थापना दिवस

Sun, 25 Feb 2024 11:07 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। सामाजिक क्षेत्र में पुलिस और प्रशासन के साथ मिलकर कार्य कर रही टीम सहभागिता का कुल्लू में छठा स्थापना दिवस मनाया जाएगा। कार्यक्रम की तिथि में बदलाव किया गया है।
विज्ञापन

28 के बजाय कार्यक्रम 27 फरवरी को आयोजित किया जाएगा। देवसदन में कार्यक्रम का आयोजन होगा। इसमें प्रदेशभर से टीम सहभागिता के पदाधिकारी और सदस्य शामिल रहेंगे। यह बात टीम सहभागिता के राज्य अध्यक्ष बीजू ने कही। पुलिस थाना कुल्लू के सभागार में स्थापना दिवस की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक की गई।
इसकी अध्यक्षता राज्य अध्यक्ष बीजू ने की। थाना प्रभारी कुल्लू निर्मल सिंह ठाकुर विशेष तौर पर उपस्थित रहे। राज्य अध्यक्ष बीजू ने कहा कि 27 फरवरी को देवसदन में टीम सहभागिता का स्थापना दिवस मनाया जाएगा। कार्यक्रम का शुभारंभ पुलिस अधीक्षक कुल्लू डॉ. गोकुलचंद्रन कार्तिकेयन तथा समापन लोक गायक ठाकुर दास राठी करेंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें