फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: प्रश्नोत्तरी स्पर्धा में भोला राम, अक्षय और सीमा देवी की टीम अव्वल

Wed, 18 Oct 2023 11:27 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
सैंज (कुल्लू)। सड़क दुर्घटनाओं से बचने और सड़क सुरक्षा नियमों की जानकारी युवा वर्ग को विशेष रूप से होनी चाहिए। जानकारी के अभाव में सड़क पर दुर्घटनाएं होने की आशंकाएं बढ़ जाती हैं। जितना संभव हो सके, सड़क सुरक्षा नियमों को जानें।
विज्ञापन

यह बात राजकीय महाविद्यालय सैंज के कार्यकारी प्राचार्य प्रो. गोविंद राम सैनी ने कही। महाविद्यालय में बुधवार को सड़क सुरक्षा तथा अन्य महत्वपूर्ण विषयों की प्रतियोगी परीक्षाओं के बारे में विद्यार्थियों को जागरूक किया गया। इसके अलावा प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन भी किया। प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में आठ टीमों ने भाग लिया।
इनमें भोला राम, अक्षय और सीमा देवी की टीम ने प्रथम स्थान हासिल किया। प्रो. प्रदीप कुमार ने बताया कि महाविद्यालय के रोड सेफ्टी क्लब, राष्ट्रीय सेवा योजना और रोवर एंड रेंजर इकाई के संयुक्त प्रयास से विद्यार्थियों को सुरक्षा के महत्वपूर्ण तथ्यों से अवगत करवाया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें