फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: ब्यास में राफ्टिंग का ट्रैक जांचने उतरी टीम

Tue, 12 Sep 2023 11:00 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
राफ्टिंग सीजन से पहले ब्यास में ट्रैक का जायजा करने उतरी कमेटी। 
विज्ञापन
कुल्लू। ब्यास की धारा में 16 सितंबर से रिवर राफ्टिंग शुरू होगी। रिवर राफ्टिंग के लिए ब्यास का ट्रैक जांचने के लिए मंगलवार को एक टीम ब्यास की धारा में उतरी।
विज्ञापन

बबेली से लेकर बाशिंग तक तकनीकी टीम ने ब्यास में राफ्टिंग की स्थिति जांची। जुलाई के दूसरे सप्ताह में ब्यास में आई बाढ़ के बाद नदी काफी जगहों पर काफी गहरी हो गई है। कई जगहों पर मलबे के ढेर लग गए हैं। ऐसे में पिछले दिनों पर्यटन विभाग ने राफ्टिंग शुरू करने से पहले निरीक्षण करने की बात कही थी।
अटल बिहारी पर्वतारोहण संस्थान मनाली की तकनीकी कमेटी ने पहले रायसन से बंदरोल सब्जी मंडी वाले ट्रैक का निरीक्षण किया। इसके बाद बंदरोल से बाशिंग तक ट्रैक को जांचा। निरीक्षण के दौरान पाया कि कुछ जगहों पर बड़े पत्थर भी हैं। कुल मिलाकर ट्रैक राफ्टिंग के लिए उपयुक्त है। ऐसे में 16 सितंबर से ब्यास की लहरों पर पर्यटक राफ्टिंग का आनंद उठा सकते हैं।
विज्ञापन

इस संबंध में अटल बिहारी पर्वतारोहण संस्थान मनाली के निदेशक अविनाश नेगी ने कहा कि पिरड़ी से लेकर झीड़ी वाले ट्रैक का निरीक्षण बुधवार को किया जाएगा। उन्होंने कहा कि ब्यास में बाढ़ के चलते कई जगह बहाव बदला है, लेकिन राफ्टिंग में किसी तरह की परेशानी नहीं है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें