क्षमता विकास कार्यशला में उपस्थित संस्कृत विषय के अध्यापक।
कुल्लू। छात्र विद्यालय ढालपुर में क्षमता विकास प्रशिक्षण कार्यशाला में अध्यापक पाठ्यक्रम को आधुनिक तकनीक का उपयोग कर सरल और प्रभावी बनाना सीख रहे हैं। जिले के सात शिक्षा खंडों के नौवीं और दसवीं कक्षा के सामाजिक विज्ञान और संस्कृत विषय के 120 अध्यापक विशेष प्रशिक्षण ले रहे हैं।
जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाइट) के सहयोग से स्टार्स प्रोजेक्ट के तहत अध्यापकों को क्षमता विकास का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इसमें अध्यापकों को विशेष तौर पर पाठ्यक्रम को सरल बनाने और विद्यार्थी की रुचि कैसे बढ़ाई जा सकती है, आदि विषयों पर बारीकी से प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
प्रशिक्षण कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य अध्यापकों को प्रशिक्षित करना है। इससे स्कूल प्रबंधन के अलावा विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में भी मदद मिलेगी। स्टार्स प्रोजेक्ट के कार्यशाला प्रशिक्षण प्रभारी श्याम लाल हांडा ने कहा कि इससे पूर्व विज्ञान, गणित, हिंदी और अंग्रेजी के अध्यापकों को प्रशिक्षण दिया जा चुका है।
इस बार 16 से 20 जनवरी तक सामाजिक विज्ञान और संस्कृत विषय के अध्यापकों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसमें नई शिक्षा नीति-2020, पाठ्यक्रम को सरल बनाकर कैसे शिक्षा के क्षेत्र में उपलब्धियां हासिल करें, के बारे में प्रशिक्षण दिया जा रहा है। संवाद