फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: डाइट में अध्यापकों ने सीखी पढ़ाने की कला

विज्ञापन
कुल्लू जिला के डाइट सेंटर जरड़ में चल रहे  प्र​शिक्षण ​कार्यशाला में भाग लेते अध्यापक
विज्ञापन
कुल्लू। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाइट) कुल्लू में अध्यापक पढ़ाने की कला सीख रहे हैं। इंडक्शन प्रशिक्षण कार्यशाला में मंगलवार को 58 अध्यापकों ने नई शिक्षा नीति के बिंदुओं की बारीकियां समझीं। विज्ञान विषय की स्नातक अध्यापिका डिंपल कुमारी और गणित के स्नातक अध्यापक धनेश कुमार ने कार्य की प्रति सूचना पर प्रकाश डाला।
विज्ञापन

डाइट के उपप्रधानाचार्य डॉ. अमित मेहता ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के मुख्य बिंदुओं पर अध्यापकों के साथ चर्चा की। उन्होंने शिक्षा नीति के हर पहलू से अध्यापकों को अवगत करवाया।इंडक्शन प्रशिक्षण कार्यशाला के तीसरे सत्र में कला एकीकृत अधिगम की ओर से बच्चों की रुचि के आधार पर सहजता से पढ़ाने की कला पर बात की।
इसमें डॉ. चमन प्रकाश ने नए अध्यापकों को विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। उधर, अंत में डीएलएड प्रशिक्षु दीक्षा, मनीषा, श्वेता, ऋतिक, अंजलि, नंदिनी, यारेंद्र ने लघु नाटक के माध्यम से शिक्षण गतिविधियों को समझाया। इस दौरान कार्यशाला के समन्वयक शमशेर ठाकुर आदि उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें