कुल्लू। वामतट कुल्लू-मनाली मार्ग पर अलेउ में बुधवार को एक कार (टैक्सी) सड़क से पलट गई। गनीमत यह रही कि इस दौरान कार ब्यास नदी में नहीं गिरी अन्यथा बड़ा नुकसान हो सकता था। कार के पलटने से फिलहाल किसी तरह का जानी नुकसान नहीं हुआ है। एसपी मदन लाल कौशल ने कहा कि इस तरह के हादसों से बचने के लिए चालक वाहनों को निर्धारित सीमा में चलाएं। -संवाद