फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: नाप के बहाने दर्जी पर बदतमीजी का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। सूट का नाप लेने के बहाने एक लड़की के साथ दर्जी की ओर से बदतमीजी करने का मामला सामने आया है। महिलाओं ने दर्जी की दुकान में जाकर उसकी खूब क्लास ली। मामला अब चर्चा का विषय बना हुआ है। बताया जा रहा है कि एक लड़की अपने सूट का नाप देने के लिए दर्जी की दुकान पर गई थी। इस बीच दर्जी ने उसे कुछ कहा जो लड़की को गवारा नहीं हुआ। इसके बाद लड़की ने यह बात अपने घर में बताई। फिर क्या था, महिलाएं दर्जी की दुकान पर पहुंच गईं और उसकी खूब खबर ली। हालांकि, दर्जी इस बीच अपना बचाव करता नजर आया। इसको लेकर सोशल मीडिया पर भी कई तरह की चर्चाओं का माहौल है। हालांकि, इसको लेकर पुलिस में शिकायत नहीं की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें