फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: 13 मरीजों में मिले मोतियाबिंद के लक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
खल्याणी में 190 लोगों का किया उपचार
विज्ञापन

स्वास्थ्य, आयुष व रोटरी ने की संयुक्त जांच
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। विकास खंड कुल्लू की ग्राम पंचायत बाराहार के खल्याणी गांव में ग्रामीणों का स्वास्थ्य जांचा गया। जिला रेडक्रॉस सोसायटी, रोटरी क्लब, स्वास्थ्य, आयुष और शिक्षा विभाग ने संयुक्त रूप से खल्याणी में स्वास्थ्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिला राजस्व अधिकारी गणेश ठाकुर कार्यक्रम में विशेष तौर पर उपस्थित रहे। इस दौरान बाराहार पंचायत के 190 ग्रामीणों का उपचार किया गया। कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग के चिकित्सीय टीम ने 62 ग्रामीणों का स्वास्थ्य जांचा। इनमें 30 मरीजों में उच्च रक्तचाप, जबकि 30 लोगों में मधुमेह के लक्षण पाए गए। आरबीएसवाई टीम ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय खल्याणी के 98 विद्यार्थियों की स्वास्थ्य जांच की। वहीं, आयुष चिकित्साधिकारी ने 70 ग्रामीणों का उपचार किया। रोटरी क्लब के नेत्र अस्पताल की विशेषज्ञ टीम ने 40 ग्रामीणों की आंखों की जांच की। इनमें 13 मरीजों में मोतियाबिंद की शिकायत मिली है और उन्हें ऑप्रेशन की सलाह दी गई।.शिविर में जिन मामलों की जांच की गई, उनमें से अधिकांश गैर संचारी रोगों से ग्रस्त थे और उन सभी को मुफ्त दवाएं वितरित की गईं। इसके अलावा कार्यक्रम में योग और परामर्श सत्र भी आयोजित किए गए। इनमें योग के फायदों से ग्रामीणों को अवगत करवाया गया और 15 ग्रामीणों के आधार कार्ड भी अपडेट किए गए। जिला राजस्व अधिकारी गणेश ठाकुर ने कहा कि भविष्य में भी प्रशासन और सामाजिक संस्थाओं के साथ मिलकर दूरदराज के ग्रामीण क्षेत्रों में निशुल्क जांच कार्यक्रम चलाया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें