फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: नियमित हुई दवाओं की सप्लाई, मरीजों को राहत

Sun, 17 Sep 2023 10:47 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। जिला कुुल्लू में हालात कुछ हद तक सामान्य होने पर दवाओं की खेप पहुंचने लगी है। क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू समेत मेडिकल स्टोरों में दवाइयां उपलब्ध हैं। इससे मरीजों ने राहत की सांस ली है। कुल्लू-मंडी के बीच बार-बार संपर्क कटने के कारण दिल्ली, चंडीगढ़ और शिमला से दवा नहीं पहुंच रही थीं, लेकिन अब स्थिति में सुधार हुआ है।
विज्ञापन

अब दवाइयों के लिए मरीजों-तीमारदारों को भटकना नहीं पड़ेगा। नौ और दस जुलाई की बाढ़ में मनाली-चंडीगढ़ हाईवे कुल्लू-मंडी के बीच क्षतिग्रस्त हुआ है। इस वजह से बड़े वाहनों की आवाजाही जिला कुल्लू की ओर कम हुई है। इस कारण दिल्ली-चंडीगढ़ और शिमला से आने वाली दवाएं कुल्लू नहीं पहुंच पाईं।
अब कुल्लू-मंडी के बीच वाहनों की आवाजाही नियमित तौर पर होने से मरीजों की समस्या काफी हद तक कम हुई है। आवश्यक सामग्री के साथ दवाओं के वाहनों की आवाजाही रूटीन में होने से अब दवाओं की खेप भी समय पर पहुंच रही है। इससे मरीजों और तीमारदारों की समस्या हल हुई है।
विज्ञापन

इस संबंध में कुल्लू जिला केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष ऋषभ कालिया ने कहा कि जिला कुल्लू में दवाओं की उपलब्धता है। कुल्लू-मंडी के बीच वाहनों की आवाजाही न होने के कारण बाहर से दवाएं नहीं पहुंच पा रही थीं। अब दवाओं की सप्लाई नियमित तौर पर आ रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें