कुल्लू। विधायक सुंदर सिंह ठाकुर लाडा कमेटी के अध्यक्ष बने रहेंगे। इसको लेकर ऊर्जा सचिव ने अधिसूचना जारी की है।
हालांकि, इससे पहले फरवरी 2023 में सुंदर ठाकुर के सीपीएस के पद पर रहते उन्हें लाडा कमेटी का अध्यक्ष बनाया गया था, लेकिन सीपीएस की कुर्सी जाने के बाद इस अधिसूचना पर संशय बन गया था। तब से लेकर लाडा से संबंधित न तो बैठकें हा पा रही थीं और न ही इसके तहत होने वाले कार्याें में प्रगति हो पा रही थी। अब विधायक रहते भी सुंदर ठाकुर लाडा कमेटी के अध्यक्ष होंगे। इस संदर्भ में सोमवार यानी 28 अप्रैल को ऊर्जा सचिव ने अधिसूचना में संशोधन करते हुए विधायक कुल्लू सदर सुंदर सिंह ठाकुर को लाडा कमेटी का अध्यक्ष नियुक्त किया है। संवाद