फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: विद्यार्थियों ने ट्रैफिक पार्क का भ्रमण कर जाने नियम

विज्ञापन
ट्रैफिक पार्क मौहल में कुल्लू कॉलेज के विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा की जानकारी देते हुए। -संवा
विज्ञापन
कुल्लू। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कुल्लू के सड़क सुरक्षा क्लब के विद्यार्थियों ने खेल-खेल में यातायात नियमों को सीखा है। क्लब के 90 विद्यार्थियों को नेचर पार्क मौहल में बने ट्रैफिक पार्क का भ्रमण करवाया गया।
विज्ञापन

इसमें विद्यार्थियों ने सड़क सुरक्षा विषय में विभिन्न जानकारी हासिल की। ट्रैफिक पार्क में बनाए गए यातायात के मॉडलों से विद्यार्थियों ने जेबरा क्रॉसिंग, स्पीड ब्रेकर, बड़े वाहनों की लेन, प्रतिबंधित हॉर्न बजाने के स्थल, वाहनों की गति निर्धारण आदि के बारे में जानकारी ली।
सड़क सुरक्षा क्लब के समन्वयक प्रो. ज्योति चरण ने कहा कि सड़क सुरक्षा माह के तहत विद्यार्थियों को विभिन्न गतिविधियां करवाई जा रही हैं। विद्यार्थियों को ट्रैफिक पार्क का भ्रमण करवाया ताकि विद्यार्थी यातायात के चिह्नों को देखकर समझ सकें कि कौन सा चिह्न किस उपयोग के लिए है।
विज्ञापन

इससे पहले विद्यार्थियों में पोस्टर मेकिंग और रंगोली प्रतियोगिता करवाई गई है। इस दौरान प्रो. अजय, रोटरी क्लब कुल्लू के अध्यक्ष अंशुल पराशर, पूर्व अध्यक्ष राजेश सूद, अंकुर अग्रवाल आदि उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें