कुल्लू के राजकीय बरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला जल्लूगां में मॉक ड्रिल में छात्रों को आपदा प्रबंधन और
भुंतर (कुल्लू)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला जल्लूग्रां में विद्यार्थियों ने आपदा में बचाव की तकनीक सीखी। विद्यालय में सोमवार को मॉकड्रिल का आयोजन किया गया। इसमें विद्यार्थियों को आपदा प्रबंधन और बचाव की जानकारी एनडीआरएफ टीम ने दी। एनडीआरएफ के एसआई अशोक चंद रमोला ने कहा कि घरों में बिजली के उपकरणों का उपयोग ध्यान रखते हुए करें।
शार्ट सर्किट के कारण अग्निकांड की घटनाएं अधिक होती हैं। उन्होंने कहा कि घरेलू गैस सिलिंडर का रेगुलेटर उपयोग के बाद बंद कर दें। सुनिश्चित करें कि सिलिंडर और पाइप से किसी तरह का गैस रिसाव न हो। प्राकृतिक आपदा में सुरक्षित स्थान पर जाने के अलावा लोगों को सुरक्षित कैसे निकालें, ऐसे कई महत्वपूर्ण विषयों पर समझाया।
स्कूल की प्रधानाचार्य भावना सागर ने कहा कि मॉकड्रिल के माध्यम से विद्यार्थियों को महत्वपूर्ण जानकारी मिली है। मॉकड्रिल कासा और लोक चेतना मंच के सहयोग से सामुदायिक जागरूकता प्रशिक्षण के अंतर्गत आयोजित की गई। इस दौरान कासा के संयोजक हीरालाल, लोक चेतना मंच के संयोजक बलीराम नेगी विशेष रूप से उपस्थित रहे। संवाद