फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: व्हाइट-व्हाइट फेस तेरा लागदा ब्यूटीफुल...पर झूम उठे विद्यार्थी

Sat, 04 Mar 2023 11:06 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। लालचंद प्रार्थी कला केंद्र पहाड़ी, फिल्मी और पंजाबी गीतों से गूंजा। लोअर घाटी छात्र एसोसिएशन ने शनिवार को वार्षिक समारोह मनाया। इसमें विद्यार्थियों ने मंच पर खूब धमाल मचाया।
विज्ञापन

विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियों से दर्शक दीर्घा में बैठे मुख्यातिथि और दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। वहीं, युवा लोक गायक नरेश कुल्लवी ने अपने गीतों से विद्यार्थियों को झूमने पर विवश कर दिया। छात्र एसोसिएशन के वार्षिक समारोह में भाविक ठाकुर बतौर मुख्यातिथि उपस्थित रहेे।
एसोसिएशन के अध्यक्ष अंकुश ने मुख्यातिथि का स्वागत किया। लोअर घाटी के विद्यार्थियों ने समारोह में एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां दीं। इसके उपरांत युवा लोक गायक नरेश कुल्लवी ने अपनी आवाज के जादू से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। उन्होंने व्हाइट-व्हाइट फेस तेरा लागदा ब्यूटीफुल जैबे जांदी तू फिल्मा देखदी होंदा हाउसफुल... गीत से विद्यार्थियों को खूब नचाया।
विज्ञापन

इसके बाद उन्होंने पहला-पहला प्यार मेरा, कदी होला मिलना तेरा-मेरा, नखरे आली तेरी गला ओ नीलमा, सोने रा झुमका, साजन निकलू बेकार, सेऊआ रा नीभू सीजन तारा लाड़ी, मैं नी भाली शोहरी तेरे से बांकी आदि गीतों की प्रस्तुति से वार्षिक समारोह में समां बांधा।
विज्ञापन

उधर, लोअर घाटी छात्र एसोसिएशन के अध्यक्ष अंकुश ने कहा कि हर साल एसोसिएशन सालाना समारोह मनाती है। इस बार भी शनिवार को समारोह मनाया गया। संवाद
000
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें