फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: गांधीनगर में सड़क किनारे फेंके पत्थर, लग रहा जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। जिला मुख्यालय कुल्लू को साफ-सुथरा बनाए रखने के लिए नगर परिषद कुल्लू प्रयास कर रही है। हर कहीं निर्माण सामग्री और कूड़ा फेंकने पर कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। शहर को साफ रखने के लिए बाकायदा नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी की ओर से निर्देश जारी किए गए हैं। बावजूद जिले की मुख्य सड़क (एमडीआर) के किनारे गांधीनगर में करीब 30 से 40 मीटर के दायरे में पत्थर फेंके गए हैं। इस कारण जाम लग रहा है और लोगों को आवाजाही में परेशानी झेलनी पड़ रही है।
विज्ञापन

गांधीनगर क्षेत्र में सड़क तंग है। सड़क के एक किनारे पत्थर के ढेर होने से समस्या और बढ़ गई है। शहरवासी अमन, मोक्षित, सोहन, अशोक ने कहा कि नगर परिषद शहर में निर्माण सामग्री फेंकने पर कार्रवाई कर रही है, लेकिन गांधीनगर में पिछले दो दिनों से पत्थर फेंके गए हैं, इन्हें हटाया नहीं जा रहा है। इससे पूरा दिन यातायात जाम की समस्या बनी हुई है। इस संबंध में तहसीलदार कुल्लू हरी सिंह यादव ने कहा कि मामला उनके ध्यान में नहीं है। शहर में किसी भी स्थान पर निर्माण सामग्री फेंकना मना है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें