फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: लघु के साथ बड़े उद्योग भी खोले प्रदेश सरकार

Tue, 13 Feb 2024 11:39 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू/सैंज। प्रदेश सरकार के बजट को लेकर महिला, युवा, कारोबारी और कर्मचारी वर्ग को बड़ी उम्मीदें हैं। 17 फरवरी को पेश होने वाले बजट पर उद्योग-धंधे को बढ़ावा देने पर भी लोगों की नजर है।
विज्ञापन

जिले में बड़े उद्योग भी स्थापित होने चाहिए। हर जिले में औद्योगिक क्षेत्र होना चाहिए ताकि युवाओं को रोजगार मिल सके और बेरोजगारी पर अंकुश लगे। इससे उनकी आर्थिकी मजबूत होगी। छोटे उद्योगों का विस्तार किया जाना चाहिए। इसके लिए बजट में विशेष प्रावधान करने की जरूरत है। लोगों को उम्मीद है कि बजट में इस ओर भी प्रयास किया जाएगा।
...
कुल्लू में बड़े उद्योगों को भी लगाया जाना चाहिए। यह बेरोजगारी पर अंकुश लगाने के लिए अहम कदम होगा। सरकार को जिले में लघु के साथ बड़े उद्योग-धंधों पर भी ध्यान देने की जरूरत है।
विज्ञापन

-कैप्टन पीर सिंह कटोच, मौहल, कुल्लू
...
बजट में ग्रामीण क्षेत्र में लघु उद्योग को बढ़ावा दिए जाने और बेरोजगारों को इसके लिए प्रोत्साहित किए जाने की उम्मीद है। सैंज घाटी में जड़ी बूटी से संबंधित जैविक उद्योग और काश्तकारी उद्योग की अपार संभावनाएं हैं।
-गोपाल बिष्ट भलाहन, सैंज
...
जिले में छोटे उद्योग तो हैं लेकिन बड़े उद्योगों के लगाने की संभावना सरकार को तलाशनी चाहिए। इससे जिले के साथ प्रदेश के हजारों लोगों को एक साथ रोजगार मिलेगा। जिले में उद्योग खोलने के लिए किसी ने भी गति प्रदान नहीं की है।
-राजेंद्र चौधरी, शमशी, कुल्लू
...
कुल्लू में बड़े उद्योगों को लगाने पर सरकार को ध्यान देना चाहिए। उद्योग लगने से न केवल बेरोजगारी पर अंकुश लगेगा बल्कि जिला और सूबे की आर्थिकी मजबूत होगी। इससे लोकल स्तर पर तैयार उत्पादों को भी बाजार मिलेगा।
विज्ञापन

-टशी, कुल्लू
000
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें