भुंतर (कुल्लू)। राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बजौरा में तीन सितंबर से खंड स्तरीय अंडर-14 छात्रा वर्ग की खेलकूद प्रतियोगिता होगी।
विद्यालय प्रबंधन समिति और विद्यालय प्रशासन ने प्रतियोगिता की तैयारियां शुरू कर दी हैं। उद्घाटन कार्यक्रम में सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य कविता कपूर मुख्यातिथि रहेंगी। तीन दिन तक चलने वाले इस प्रतियोगिता का पांच सितंबर को समापन होगा। समापन समारोह में बजौरा-गड़सा जोन कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ओम प्रकाश मुख्यातिथि होंगे। वह विजेता और उपविजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित करेंगे। प्रधानाचार्य दीप्ति पाल ने कहा कि प्रतियोगिता में भाग लेने वाले विद्यार्थियों की सुविधा का खास ख्याल रखा जाएगा। संवाद