फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: रोहे तुसे ऐंदे जांदे... पर नाचे दर्शक

Mon, 19 Jun 2023 10:56 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
भुंतर (कुल्लू)। शहर में आयोजित हो रहे मेले की अंतिम सांस्कृतिक संध्या में दर्शकों ने खूब धमाल मचाया। दर्शक लोकगायक रमेश ठाकुर के गीतों पर झूमते नजर आए। इससे पहले मुख्य संसदीय सचिव सुंदर सिंह ठाकुर ने चार दिवसीय भुंतर मेले का विधिवत समापन किया।
विज्ञापन

नगर पंचायत अध्यक्ष मीना ठाकुर, मेला समिति के चेयरमैन पवन कुमार और पार्षदों ने मुख्यातिथि का स्वागत किया। इसके बाद सीपीएस ने मेले की विभिन्न गतिविधियों में विजेता रहे प्रतिभागियों को सम्मानित किया।
मेला कमेटी को 51,000 रुपये की सहयोग राशि दी। अंतिम सांस्कृतिक संध्या में करीब 15 स्थानीय कलाकारों ने प्रस्तुतियां देकर दर्शकों का मनोरंजन किया।
लोकगायक रमेश ठाकुर ने दर्शकों को खूब नचाया। उन्होंने प्रस्तुति की शुरुआत देव स्तुति से की। इसके बाद उन्होंने लोभ लागा तेरा बांकी पड़ोसने, सैंज मेरा होटल-रोहे तुसे ऐंदे जांदे, हीरा ठकरणिये, दर्दे दिल, बांके पटु आलिये, रोहड़ू जाना मेरी आमिये, जीने के हैं चार दिन आदि फिल्मी, पंजाबी और पहाड़ी गानों से दर्शकों को नाचने पर विवश कर दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें