फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: बड़ों को जूब देकर लिया आशीर्वाद

विज्ञापन
कुल्लू में शौयरी उत्सव साजा में बच्चें बड़े बुजुर्ग को द्रुव देकर अ​र्शिवाद लेते हुए।-संवाद - फोटो : 1
विज्ञापन
भुंतर (कुल्लू)। घाटी के भुंतर क्षेत्र में वीरवार को सायर संक्रांति हर्षोल्लास से मनाई गई। लोगों ने कुल देवी-देवताओं की पूजा-अर्चना विभिन्न जड़ी बूटियों, अखरोट और पकवानों के भोग से की। उसके उपरांत देव परंपरा को निभाते हुए बड़े बजुर्गों को जूब (ध्रुव) देकर आशीर्वाद प्राप्त किया। संक्रांति के त्योहार में भल्ले, बबरू, चिलडू आदि पारंपरिक व्यंजनों से घाटी की रसोइयां महक उठीं। पर्व को लेकर ऐसी मान्यता है कि यह पर्व बरसात के मौसम के चले जाने और शरद ऋतु के आगमन को लेकर मनाया जाता है। इस दौरान धान, मक्की, पेठू, खीरा, गलगल, कूरी, कोठा, द्रीढ़ा आदि की पूजा-अर्चना की जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें