फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: पुलिस कर्मचारियों की समस्याएं निपटाईं

विज्ञापन
विज्ञापन
केलांग (लाहौल-स्पीति)। जिला लाहौल-स्पीति पुलिस की बैठक बुधवार को पुलिस अधीक्षक मयंक चौधरी की अध्यक्षता में हुई। बर्फबारी के कारण काजा और उदयपुर के पुलिस अधिकारी ऑनलाइन जुड़े। इस दौरान पुलिस जवानों से संबंधित मुद्दों पर संवाद कर उनकी समस्याओं का समाधान किया। इसके अलावा सभी पुलिस थाना और चौकी प्रभारियों को रेस्क्यू, यातायात व्यवस्था तथा अपराध नियंत्रण के बारे में जरूरी दिशा निर्देश दिए गए। इस मौके पर डीएसपी केलांग राज कुमार, डीएसपी काजा रोहित मृगपुरी, निरीक्षक भूपेंद्र ठाकुर, केलांग थाना प्रभारी अर्जुन सिंह, थाना प्रभारी उदयपुर मुकुल शर्मा, प्रभारी पुलिस थाना काजा चूंग राम भी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें