फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सप्ताह बाद सैलानियों के लिए खुला सोलंगनाला

Tue, 14 Mar 2017 10:38 PM IST
मनाली
विज्ञापन
manali - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विश्व-विख्यात पर्यटन नगरी मनाली के सोलंगनाला को पर्यटकों के लिए बहाल कर दिया है। ताजा बर्फ की छह इंच मोटी चादर बिछने के बाद इसे पर्यटकों के लिए बंद कर दिया गया था। ऐसे में अब करीब एक सप्ताह बाद यहां के लिए यातायात बहाल होने के चलते दिनभर सैलानी सोलंगनाला पहुंचते रहे। यहां पहुंचकर पर्यटकों बर्फ देख चहक उठे और दिनभर सोलंगनाला में बर्फ पर मौज मस्ती करते रहे। मनाली टूअर को यादगार बनाने के लिए बर्फ पर सेल्फी लेने के अलावा फोटीग्राफी भी की गई। कुछ सैलानियों ने तो फेसबुक लाइव भी किया। मनाली होटलियर एसोसिएशन के अध्यक्ष गजेंद्र ठाकुर ने इस बर्फबारी को पर्यटन के लिए शुभ संकेत बताया है। सोलंगनाला बहाल करने के बावजूद पुलिस और प्रशासन भी दिनभर स्थिति पर नजर रखे रहे। मनाली के थाना प्रभारी केडी शर्मा ने बताया कि बर्फबारी के बावजूद मनाली में यातायात सामान्य बना हुआ है। मनाली के डीएसपी पुनीत रघु ने बताया सड़क साफ कर सोलंगराला रोड को पर्यटक वाहनों के लिए खोल दिया गया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें