फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली से मनाली आ रहे पर्यटक जलोड़ी दर्रा में फंसे

विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। दिल्ली से सैर सपाटे को मनाली घूमने आए पर्यटक जलोड़ी दर्रा में फंस गए। जिनको पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से रेस्क्यू कर खनाग में रेस्ट हाउस तक पहुंचाया। मामला बुधवार रात का है। दिल्ली के आठ सैलानी जलोड़ी दर्रा होकर आ रहे थे। रात के समय जलोड़ी दर्रा पहुंचे तो वह बर्फ में फंस गए। उन्होंने इसकी सूचना 100 नंबर पर पुलिस को दी। इस दौरान जब वायरलेस टीम के जवानों ने देखा तो मंदिर के पास दिल्ली नंबर की एक गाड़ी रुकी थी। पुलिस जवानों ने सभी आठ लोगों को कमरे में लाया। इसके बाद पुलिस ने खनाग स्थित रेस्ट हाउस संचालकों को मदद के लिए बुलाया और और सभी पर्यटकों को खनाग के लिए रेस्क्यू किया गया। इन आठ पर्यटकों में एक बच्ची और चार महिलाएं भी शामिल थी। औट-बंजार-सैंज हाईवे पिछले 39 दिनों से बंद है। एनएच को अभी पांच किलोमीटर के बर्फ हटाने का काम शेष बचा है। एसपी कुल्लू गुरदेव शर्मा ने कहा कि जलोड़ी दर्रा होकर गुजरने वाला हाईवे-305 यातायात के लिए पूरी तरह से बंद है। इस क्षेत्र में हिमखंड की भी चेेतावनी जारी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें