फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: मनाली में बर्फबारी ने परेशान किए पर्यटक, पैदल चलने को मजबूर

Wed, 07 Feb 2024 12:08 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
मनाली (कुल्लू)। भारी बर्फबारी के बाद मंगलवार को मौसम खुल गया लेकिन, दुश्वारियां कम नहीं हुईं। मनाली से लौटने वाले और मनाली आ रहे पर्यटक क्लाथ से मनाली तक के दायरे में निजी वाहनों में सफर करने को विवश हुए। हालांकि, बस सेवा बहाल हो गई है लेकिन वोल्वो बसें स्किड होने और वोल्वो स्टैंड में बर्फ होने के कारण क्लाथ से आगे नहीं आ पाईं।
विज्ञापन

बसें नहीं चलने के कारण पर्यटक क्लाथ तक के दायरे में फोर बाई फोर और अन्य छोटे वाहनों में सफर करने के लिए विवश हुए। सड़क पर फिसलन के कारण जगह-जगह जाम की स्थिति बन गई। पर्यटक माइनस डिग्री तापमान में जाम में फंसे रहे।
सुबह के समय कुछ देर के लिए वाहन रेंगते रहे। ब्यास पर बने नए पुल से सोलंगनाला की ओर बाहंग और पतलीकूहल की तरफ रांगड़ी तक जगह-जगह जाम की स्थिति बन गई।
हिडिंबा मंदिर मार्ग से बर्फ हटाकर वाहनों को चलाने योग्य बना दिया लेकिन सड़क संकरी होने से यहां भी जाम लगा। रोहतांग मनालसु होटल के समीप दिनभर बार-बार जाम की स्थिति बनी रही। वाहनों लाइन मनाली शहर के समीप नए पुल तक पहुंच रही है। एसडीएम रमन कुमार शर्मा बताया कि मौसम खुलने के बाद अब स्थिति सामान्य होने लगी है।
विज्ञापन


...
होटल से बाजार पहुंचने में हुई दिक्कत
पर्यटकों को अपने होटल से बाजार तक पहुंचने में काफी दिक्कत हुई। कई पर्यटक अपना सामान उठाकर पैदल चले। कई पर्यटक पैदल ही हिडिंबा मंदिर की ओर निकल गए। पैदल चलते हुए पर्यटकों को मंदिर जाने वाले रास्ते में फिसलन का भी सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

000
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें