फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: स्नो लेपर्ड मनाली ने जीती क्रिकेट स्पर्धा

Sat, 30 Sep 2023 10:58 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
मनाली (कुल्लू)। सोलंगनाला में हेमंत गौड़ मेमोरियल क्रिकेट प्रतियोगिता स्नो लेपर्ड मनाली ने जीत ली है। फाइनल मुकाबले में सिमसा की ललू इलेवन टीम को पराजित किया। इससे पहले स्नो लेपर्ड मनाली ने आर्मी की टीम जबकि ललू इलेवन ने मनाली की टीम को हराकर फाइनल में प्रवेश किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में जिलेभर की 17 टीमों ने भाग लिया। हेमंत गौड़ मेमोरियल क्रिकेट प्रतियोगिता के समापन अवसर पर मनाली के विधायक भुवनेश्वर गौड़ मुख्यातिथि पहुंचे। उन्होंने विजेता और उपविजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया। आयोजन समिति को अपनी ओर से यथासंभव मदद करने का आश्वासन दिया।
विजेता टीम को ट्राफी के साथ 50,000 रुपये इनाम दिया गया। विधायक गौड़ ने घाटी के युवाओं से आग्रह किया कि वे नशे से दूर रहें और खेलों में बढ़ चढ़कर भाग लें। इस क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ एसडीएम रमन शर्मा ने किया था। इस दौरान प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गौतम ठाकुर आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें