फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोझा से माशनूनाला तक हाईवे-305 बंद

Sun, 05 Feb 2017 10:17 PM IST
कुल्लू
विज्ञापन
Snowfall - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
जिला कुल्लू की पहाड़ियों में बर्फबारी और निचले इलाकों में बारिश व ओलावृष्टि होने से जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया है। ताजा बर्फबारी से औट-बंजार-सैंज हाईवे-305 सोझा से लेकर माशनूनाला तक अवरुद्ध हो गया है। करीब आठ से दस किलो मीटर हाइवे आधा फीट ताजा बर्फबारी से बंद हो गया है। बर्फबारी से रोहाचला, बरशैणी, मलाणा, बिजली महादेव, बस्तोरी आदि करीब एक दर्जन मार्ग मौसम के चलते प्रभावित हो गए हैं। एचआरटसी ने उपरोक्त मार्गों पर बसों को आधे रास्ते तक ही भेजना पड़ा। बर्फबारी के खतरे को देखते हुए जिला प्रशासन अलर्ट है। वहीं जिला आपदा प्रबंधक, लोनिवि, आईपीएच, एचआरटीसी तथा बिजली बोर्ड को सतर्क रहने को कहा गया है। रविवार दोपहर बाद कुल्लू के कई इलाकों में बारिश के साथ ओलावृष्टि भी हुई है। ढालपुर, खराहल, लगवैली, सैंज तथा बंजार में भी भारी ओले गिरे हैं। हालांकि ओलावृष्टि से किसी तरह का नुकसान नहीं हुआ है, लेकिन दोपहर बाद से लेकर शाम करीब चार-पांच बार ओलावृष्टि होने घाटीवासी सहम उठे। एनएच-305 के सुपरवाइजर यशवर ठाकुर ने कहा कि रविवार शाम के समय हुई बर्फबारी से हाईवे-305 सोझा से लेकर माशनूनाला तक छोटे वाहनों के लिए बंद हो गया है। एचआरटसी कुल्लू के आरएम पवन शर्मा ने कहा कि मौसम की स्थिति को देखते हुए निगम संवेदनशील रूटों पर बसों को गंतव्य तक नहीं भेजी जा रही है। एनएच के सहायक अभियंता विकास गुप्ता तथा एसडीओ विनोद शर्मा ने कहा कि मौसम खुलते ही हाईवे से बर्फ हटाने का काम शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें