फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: तांदी गांव में तीसरे दिन भी उठता रहा धुआं

Fri, 03 Jan 2025 10:28 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। बंजार के तांदी गांव में 48 घंटे बाद धुआं उठता रहा। जले हुए मकानों के बीच आग की लपटें उठने से ग्रामीण सहमे हुए हैं।
विज्ञापन

ऐसे में गामीणों ने अग्निशमन विभाग बंजार से दमकल वाहन को बुलाना पड़ा और शुक्रवार देर शाम तक आग को बुझाते रहे। ग्रामीण दलीप सिंह ने कहा कि आग की चपेट में आए गांव के बीच अभी भी आग जल रही है। तीसरे दिन भी शाम तक धुआं उठता रहा। उन्होंने कहा कि मौके पर अग्निशमन विभाग की टीम को बुलाकर इसे बुझाया गया। अग्निशमन विभाग बंजार के अधिकारी लेखराज ने कहा कि बीच-बीच में आग सुलग रही है। ऐसे में उन्हें वाहन लेकर तांदी गांव पहुंचना पड़ा और आग पर काबू पाया। कहा कि उन्होंने पांच से छह घंटे तक पानी की बौछार दी है। संवाद
-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें