फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: शृंगा ऋषि की छड़ी संकीर्ण कांडा के लिए रवाना

विज्ञापन
विज्ञापन
बंजार (कुल्लू)। घाटी के आराध्य देवता शृंगा ऋषि की छड़ी वीरवार को वाद्ययंत्रों की स्वरलहरियों के बीच सैकड़ों हारियानों के साथ सकीर्ण कांडा के लिए रवाना हो गई। देवता का रात्रि ठहराव संकीर्ण कांडा में होगा। देव परंपरा का निर्वहन करने के बाद अगले दिन ज्येष्ठ संक्रांति को देवता शृंगा ऋषि वापस बंजार लौटेंगे। 16 मई को देवता का रथ बंजार पहुंचेगा और जिला स्तरीय बंजार मेला शुरू होगा। संकीर्ण कांडा देवता शृंगा ऋषि की तपोस्थली है। देवता संकीर्ण कांडा यात्रा को लेकर हारियानों और देवलुओं में खुशी का माहौल है। यहां होने वाले धार्मिक कार्यक्रम को लेकर सैकड़ों लोग वीरवार शाम को संकीर्ण कांडा पहुंचते हैं। इस दौरान लोग दूर-दूर से आकर देवता शृंगाऋषि को रखी मन्नत को पूरा करते हैं। देवता के पुजारी इंद्रदेव ने कहा कि देवता हर साल ज्येष्ठ संक्रांति को संकीर्ण कांडा जाते हैं और सैकड़ों लोगों को अपना आशीर्वाद प्रदान करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें