फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: दौड़ और लंबी कूद में दिखाई प्रतिभा

Fri, 28 Nov 2025 10:26 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
सैंज कालेज में खेलकूद प्रतियोगिता में लंबी कूद लगाती ​खिलाड़ी।-संवाद
विज्ञापन
न्यूली/सैंज (कुल्लू)। राजकीय महाविद्यालय सैंज में दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। इसका शुभारंभ प्राचार्य डॉ. सुजाता ने किया।
विज्ञापन

उन्होंने विद्यार्थियों को खेलों में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि खेल न केवल शारीरिक क्षमता को बढ़ाते हैं, बल्कि अनुशासन, नेतृत्व और टीम भावना को भी मजबूत करते हैं। पहले दिन आयोजित प्रतियोगिताओं में 100 मीटर दौड़, 400 मीटर दौड़, रिले रेस, वॉलीबाल, लंबी कूद, शॉट पुट, भाला फेंक तथा डिस्कस थ्रो शामिल रहीं। यह प्रतियोगिताएं महिला और पुरुष दोनों वर्गों में आयोजित की गईं। छात्र-छात्राओं ने विभिन्न वर्गों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। खेल मैदान में विद्यार्थियों, शिक्षकों और अभिभावकों की उपस्थिति से प्रतियोगिता उत्साह से भरी रही। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें