फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: शिव लाल बने कैंटीन सोसायटी के प्रधान

विज्ञापन
विज्ञापन
केलांग (लाहौल-स्पीति)। एचआरटीसी इंप्लाइज कोऑपरेटिव कैंटीन सोसायटी लाहौल की बैठक वीरवार को केलांग में हुई। इसकी अध्यक्षता सेवानिवृत्त मुख्य निरीक्षक अमर चंद ने की। इस दौरान पांच वर्षों के बाद सोसायटी की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। इसमें शिव लाल को प्रधान चुना गया है जबकि छेरिंग दोरजे को उपप्रधान, राम लाल को सचिव तथा भोला राम को कोषाध्यक्ष चुना। सोहन लाल, राम सिंह और रघुवीर सिंह को कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया। बैठक में सोसायटी के सुचारु संचालन, सदस्यों के हितों और भविष्य की योजनाओं को लेकर चर्चा की। इस अवसर पर मंगल मनेपा, प्रेम सिंह, इंद्रदेव, प्रकाश चंद, रमेश कुमार, पदमा अंग्याल, परमानंद आदि उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें