फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: कबड्डी में शिरढ़, जगतसुख बने विजेता

Mon, 13 Nov 2023 11:21 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
खेलकूद एवं एथलेटिक्स प्रतियोगिता के विजेता खिलाड़ी। 
विज्ञापन
कुल्लू। शहर के साथ लगते बाशिंग में अभ्युदय यूथ क्लब ने अंचल स्तरीय खेलकूद एवं एथलेटिक्स प्रतियोगिता करवाई। सरस्वती विद्या मंदिर बाशिंग में आयोजित अंडर-16 छात्र एवं छात्रा वर्ग की प्रतियोगिता में नौ संचों के करीब 300 खिलाड़ियों ने भाग लेकर दमखम दिखाया।
विज्ञापन

छात्र वर्ग की कबड्डी प्रतियोगिता में संच शिरढ़ विजेता और संच नग्गर उपविजेता रहा। छात्रा वर्ग की कबड्डी प्रतियोगिता में संच जगतसुख ने पहला और संच नग्गर ने दूसरा स्थान हासिल किया। इसके अलावा ऊंची कूद के छात्रा वर्ग में संच नग्गर की खिलाड़ी तृप्ति और छात्र वर्ग में नग्गर संच के खिलाड़ी सुरेंद्र ने प्रथम स्थान हासिल किया।
दौड़ में दिव्यांश और शीतल ओवरऑल विजेता रहे। ग्राम स्वराज योजना प्रमुख नीलम ने कहा कि अंचल स्तरीय प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हासिल करने वाले खिलाड़ी अब जिला हमीरपुर में कुल्लू का प्रतिनिधित्व करेंगे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि इससे पहले जिले के विभिन्न अंचलों में संच स्तर पर खेलकूद एवं एथलेटिक्स प्रतियोगिता करवाई गई थी। संच स्तर पर बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों ने अंचल स्तर पर भाग लिया है। इस दौरान विजय सेन, मनोहर लाल, सुमन लता, कौल सिंह, नरेंद्र आदि उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें