बंजार (कुल्लू)। विकास खंड बंजार की ग्राम पंचायतों के चुनाव को शांतिपूर्ण और सफल ढंग से संपन्न करवाने के उद्देश्य से संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को रिहर्सल करवाई जाएगी। पंचायत चुनाव की तैयारियों को लेकर रिटर्निंग अधिकारी एवं उपमंडलाधिकारी बंजार पंकज शर्मा ने कहा कि चुनाव कार्यों से जुड़े अधिकारियों एवं कर्मचारियों को 23 और 24 मई को आयोजित होने वाले द्वितीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में भाग लेना अनिवार्य रहेगा। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम राजकीय महाविद्यालय बंजार के आयोजित किया जाएगा। प्रशिक्षण के दौरान मतदान प्रक्रिया, चुनाव सामग्री प्रबंधन, कानून व्यवस्था, मतदान दलों की जिम्मेदारियां और निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों की विस्तृत जानकारी प्रदान की जाएगी।