फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: कल खुलेंगे स्कूल, 35 में ऑनलाइन होगी पढ़ाई

Sat, 05 Aug 2023 11:14 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। जिले के 35 सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों की ऑनलाइन कक्षाएं लगेंगी। छह निजी स्कूल भी विद्यार्थियों को ऑनलाइन पढ़ाएंगे। कुल्लू के छह शिक्षा खंडों में 7 अगस्त से स्कूल खुलेंगे।
विज्ञापन

छुट्टियों के बाद अधिकतर स्कूलों में रौनक लौटेगी, लेकिन जिन सरकारी और निजी स्कूलों के भवन क्षतिग्रस्त हैं, या स्कूलों तक पहुंचने वाले रास्तें, सड़कें खराब हैं, वहां विद्यार्थियों को पढ़ाने के लिए ऑनलाइन कक्षाएं लगाने की व्यवस्था की गई है। सर्वेक्षण के उपरांत उच्च और प्रारंभिक शिक्षा विभाग ने इसके लिए स्कूलों की सूची जारी कर दी है।
सूची के अनुसार सरकारी स्कूलों में 22 प्राथमिक, 13 उच्च एवं वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल ऐसे हैं जिनमें ऑनलाइन ही विद्यार्थियों को पढ़ाया जाएगा। जिला कुुल्लू में जुलाई में हुई भारी बारिश के कारण बाढ़ और भूस्खलन से हर शिक्षा खंड में स्कूलों और सड़कों को नुकसान पहुंचा है। ऐसे में हालात सामान्य न होने तक स्कूलों में छुट्टियां रहीं।
विज्ञापन

अब हालात सामान्य होने के बाद 7 अगस्त से सरकारी और निजी स्कूल खुलेंगे। सरकारी निर्देश में साफ किया गया है कि जिन स्कूलों के भवन क्षतिग्रस्त हैं और जिन स्कूलों तक पहुंचने के लिए विद्यार्थियों को जोखिम उठाना पड़ेगा, उन स्कूलों को नहीं खोला जाएगा। वहां के विद्यार्थियों को ऑनलाइन पढ़ाया जाएगा। प्रारंभिक शिक्षा विभाग के उपनिदेशक सुरजीत राव ने कहा कि 7 अगस्त से स्कूलों में नियमित कक्षाएं लगेंगी। महज 35 सरकारी और छह निजी स्कूलों में ऑनलाइन कक्षाएं लगाई जाएंगी।
..........
इन स्कूलों में लगेगी ऑनलाइन कक्षाएं
जिले के राजकीय प्राथमिक विद्यालय कुंड, बांठणा, थार्ला, सैंज, चनौन, पटीरोट, रोपा, शाक्टी, धाऊगी, चताणी, लोट, कसोल, छानीखोड़, ब्रैऊणा, ग्रांहू, श्रीकोट, सजाहू, रांबी, पटाऊला, गुशैणी, मेहा और ब्रांण में अध्ययनरत विद्यार्थियों की कक्षाएं ऑनलाइन लगेंगी। राजकीय उच्च विद्यालय मझाण, मझाली, पनीहार, पाशी, शलीण, श्रीकोट, सिंहण, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भ्रेहिंण, कोटला, रैला, सैंज तथा निजी विद्यालय एलएमएस डूंखरा, गुरुकुल स्कूल बंजार, सरस्वती पब्लिक स्कूल जरी, किड्स किंगडम स्कूल सैंज, इंडो स्वीस बुद्धिस्ट स्कूल क्लाथ और स्काई स्मार्ट स्कूल श्रीकोट में भी ऑनलाइन कक्षाएं लगेंगी।
...........
आवाजाही की समस्या, ऑनलाइन कक्षाओं की व्यवस्था
जिला कुल्लू में बारिश के कारण क्षतिग्रस्त स्कूल भवनों में विद्यार्थियों को व्यवस्था में सुधार न होने तक नहीं बैठाया जाएगा। जिन स्कूलों तक पहुंचने में आवाजाही की समस्या है उन सभी स्कूलों में ऑनलाइन कक्षाएं लगाने के शिक्षा विभाग को निर्देश दिए गए हैं। विद्यार्थी शिक्षा में न पिछड़ें, इसके लिए ऑनलाइन कक्षाएं जारी रहेंगी।
विज्ञापन

-आशुतोष गर्ग, उपायुक्त कुल्लू
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें