फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: स्कूली विद्यार्थियों ने कैनवास पर दिखाई प्रतिभा

Thu, 05 Oct 2023 11:17 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
रोरिक मेमोरियल ट्रस्ट में आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता में भाग लेते विद्यार्थी।
विज्ञापन
नग्गर/हरिपुर (कुल्लू)। अंतरराष्ट्रीय रोरिक मेमोरियल ट्रस्ट नग्गर में इंडो-रशियन सांस्कृतिक उत्सव का आयोजन किया गया। इसमें अंतरराष्ट्रीय स्तर की चित्रकला प्रतियोगिता करवाई गई।
विज्ञापन

उत्सव का शुभारंभ वीरवार को भारतीय सेना से सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट कर्नल सुचित्रा शर्मा ने किया। सबसे पहले रशियन और भारतीय विद्यार्थियों की ओर बनाए गए चित्रों की प्रदर्शनी लगाई गई। हैलेना रोरिक अकादमी में रोरिक की जीवनी और भारत यात्रा पर फिल्म प्रदर्शित की गई।
ट्रस्ट के प्रदर्शनी कक्ष में मशहूर रशियन चित्रकार एलीना याकोवलोवा की ओर से कुल्लू और नग्गर की संस्कृति के ऊपर प्रदर्शनी का आयोजन किया गया।
इसके उपरांत अंतरराष्ट्रीय स्तर की चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें कुल्लू जिले के विभिन्न स्कूलों से आए विद्यार्थियोंं, हैलेना रोरिक अकादमी के प्रशिक्षुओं ने कैनवास पर अपनी प्रतिभा दिखाई।
विज्ञापन

अंतरराष्ट्रीय सेंटर ऑफ रोरिक रशिया से आए सांस्कृतिक दल ने विद्यार्थियों को चित्रकला प्रतियोगिता में भाग लेने पर प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इस दौरान ओएनजीसी से सेवानिवृत्त इंजीनियर गजेंद्र प्रसाद, रशियन क्यूरेटर सहायक दमित्री सुरगिन आदि उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें