फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाहौल के स्कूलों में दशहरा की छुट्टी पर असमंजस

विज्ञापन
विज्ञापन
उदयपुर (लाहौल-स्पीति)। जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति के सरकारी स्कूलों में दशहरा उत्सव की छुट्टी को लेकर विद्यार्थी, शिक्षकों और अभिभावकों में असमंजस है। स्कूल में अवकाश है या नहीं, इसको लेकर शिक्षा विभाग न कोई भी निर्देश जारी नहीं किए हैं। इसे पहले लाहौल में हुए पंचायत चुनाव के चलते स्कूली बच्चों की एफए वन की परीक्षा नहीं हो सकी थी। ऐसे में छुट्टी को लेकर असमंजस बना हुआ है। शिक्षा उपनिदेशक लाहौल सुंदर सिंह ने कहा कि दशहरा छुट्टी को लेकर निदेशालय को अवगत करवाया गया है। लाहौल के स्कूलों में एफए वन की परीक्षाएं चल रही हैं। इस बारे में निदेशालय को पत्राचार भी किया है। मगर देर शाम तक कोई जवाब भी नहीं आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें