फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मरीजों की सुरक्षा का रखा जाएगा ख्याल : डॉ. पवार

विज्ञापन
विज्ञापन
मरीजों की सुरक्षा का रखा जाएगा ख्याल: डॉ. पवार
विज्ञापन

कुल्लू अस्पताल में कमेटी के सदस्यों को दिया प्रशिक्षण
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू समेत अन्य अस्पतालों और स्वास्थ्य केंद्रों में मरीजों की सुरक्षा का विशेष ख्याल रखा जाएगा। यह बात मुख्य चिकित्सा अधिकारी कुल्लू डॉ. एनआर पवार ने कही। क्षेत्रीय अस्पताल में रोगी सुरक्षा के लिए गठित कमेटी के पदाधिकारियों और सदस्यों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इसके लिए दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है। डॉ. एनआर पवार ने कहा कि उपचार के दौरान मरीज की सुविधा के लिए किन बातों का ध्यान रखा जाए और किस तरह से उसकी सेहत को अच्छा बनाया जा सके, इन सभी मुद्दों को लेकर कार्यशाला आयोजित की जा रही है। उन्होंने कहा कि रोगी सुरक्षा कमेटी का गठन किया गया है। कमेटी के पदाधिकारियों और सदस्यों को उनके कार्यों और जिम्मेदारियों से अवगत करवाया जाएगा। कहा कि कमेटी में पुलिस व हिमाचल पथ परिवहन विभाग के अधिकारी भी शामिल हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें