फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: सुबह 6 से शाम 5 बजे तक वाहनों के लिए खुला रहेगा रोहतांग दर्रा

Thu, 23 Jul 2026 05:42 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
सिस्सू (लाहौल-स्पीति) जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति में लगातार बारिश के बीच रोहतांग दर्रा सभी प्रकार के वाहनों के लिए खुला रहेगा। लाहौल की तरफ से सुबह 6 से शाम 5 बजे तक वाहन रोहतांग जा सकेंगे। वहीं, ग्राफू-काजा, दारचा-शिंकुला और सरचू तक एनएच-तीन पर वाहनों की आवाजाही सामान्य रूप से जारी है। मौजूदा समय जिले में बिजली आपूर्ति और जलापूर्ति योजनाएं सामान्य रूप से चालू है। चार दिन से लगातार हो रही बारिश के कारण घाटी में तापमान में गिरावट आई है और कोकसर और सिस्सू में पर्यटकों की संख्या भी काफी कमी दर्ज की गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें